कलेक्टर के निर्देश पर सभी विकासखंडों में लगाए गए समस्या निवारण शिविर

सागर 23 अगस्त कलेक्टर संदीप जी आर.के निर्देश पर शासकीय सेवकों की समस्याओं के कार्यालयीन स्तर पर निराकरण हेतु शनिवार को जिले के सभी विकासखंडों में समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया सैकड़ों शासकीय सेवकों की समस्याओं एवं अन्य आर्थिक देयों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया गया आज आयोजित हुए विकासखंड मुख्यालयों पर निराकरण शिविरों मेंशासकीय सेवकों की समस्याओं का बड़े स्तर पर समाधान किया गया सुबह से ही सभी विकासखंड मुख्यालयों एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एवं अन्य शासकीय सेवक पहुंचे एवं अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए ऐसे सभी प्रकरण, जिनका निराकरण कार्यालय स्तर पर निराकरण किया जा सकता है उनका यथाशीघ्र निराकरण किया गया कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविरों में मुख्यत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर उनका समाधान किया जाए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के लंबित देयों का भी निराकरण प्राथमिकता से किया जाए देवरी में शासकीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा विभाग के 4 कृषि विभाग के 3 और नगरपालिका के कुल 8 शासकीय एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आवेदन प्रस्तुत किए रहली में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत के 9, शिक्षा विभाग के 3, महिला एवं बाल विकास विभाग के 4, लोक निर्माण विभाग के 2 और विद्युत मंडल के 1 कर्मचारी सहित कुल 19 शासकीय एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन पत्र दिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित शिविर में 50 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए जहाँ उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments