डाक कावड़ यात्रा में शामिल हुए अविराज सिंह यात्रा का भव्य स्वागत किया

सागर। बुंदेलखंड मेडीकल कालेज स्थित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में राम आस्था फाउंडेशन मिशन द्वारा दो लाख बीजों के रोपण करते हुए नर्मदा जल लेकर मैराथन की तरह आयोजित डाक कावड़ यात्रा के बरमान से आरंभ होकर सागर पहुंचने पर गोपालगंज में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी भी उपस्थित थीं अविराज सिंह स्वयं भी कावड़ यात्रा में त्रिशूल लेकर  दौड़े कावड़ यात्रा के मृत्युंजय महादेव मंदिर पहुंचने पर लाए गए पवित्र नर्मदा जल से भगवान महादेव के जलाभिषेक में शामिल होकर उन्होंने यात्रा के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस अवसर पर महापौर संगीता सुशील तिवारी,डॉ.सुशील तिवारी एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, राजीव सोनी, उमेश यादव, रिशांक तिवारी, कपिल स्वामी, सूर्यांश तिवारी, टिंकू साहू, प्रज्जवल भारद्वाज, रतनेश जाटव, मोनू लड़िया, शुभम पहलवान, निष्कर्ष दुबे सहित बड़ी संख्या मं युवा शक्ति शामिल रही।


Post a Comment

0 Comments