श्रावण मास के मंगल अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय में धार्मिक अनुष्ठान पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

सागर/ श्रावण मास के मंगल अवसर पर रविवार को धर्मश्री अम्बेडकर वार्ड स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय धार्मिकअनुष्ठान पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाशिवपुराण की लघु कथा का श्रवण कर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया एवं रूद्राभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया अनुष्ठान पंडित केशव गिरी गोस्वामी जी के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ अनुष्ठान में पधारें अतिथियों का जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने तिलक और पटका पहनाकर स्वागत किया अनुष्ठान में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति,सांसद लता वानखेड़े,पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह,वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र कुमार जैन वरिष्ठ विधायक इंजी. प्रदीप लारिया विधायक वीरेंद्र सिंह,महापौर  संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार, नेहा अलकेश जैन पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया,हरिराम सिंह,प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,पूर्वसांसद राजबहादुर सिंह,पूर्व विधायक सुधा जैन हरवंश सिंह राठौर,पारुल साहू, पूर्व महापौर अभय दरे, लीगल राइट्स काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत एवं पार्षद,पार्टीपदाधिकारी,कार्यकर्ताओं,सहत बड़ी  संख्या में श्रद्धालु जनों ने सहभागिता की अनुष्ठान के दौरान पूज्य महाराज जी ने आशीषवचन देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना है तो अपने जीवन में कुछ सूत्रों को उतारना पड़ेगा महाराज जी ने कहा कि प्रत्येक घर प्रतिदिन भोजन के पक्ष में गौ माता को गुड़ रोटी दी जाए, घर में बैठे हुए कन्हैया जी को भोग लगे,इसके साथ में कहा कि हर सनातनी को अपने मस्तक पर चंदन लगाना चाहिए, मुख से शिव नाम का बंधन करना चाहिए, और घर में बैठे हुए माता-पिता का नित्य हो अर्चन होना चाहिए *मस्तक पर हो चंदन मुख में हो शिव,राम का वंदन घर में बैठे हुए माता-पिता का अर्चन इन सूत्रों को जो अपने जीवन में उतरता है तो भगवान शिव की विशेष कृपा से उसके परिवार पर होती है जिस से उसकी  दिशा और दशा दोनों ही बदल जाते हैं आध्यात्मिक, और भौतिक लाभ प्राप्त होता है। पूज्य श्री उपस्थित श्रद्धालु जनों को प्रकृति संरक्षण वृक्षारोपण प्रेरणा प्रदान की अनुष्ठान के लिए पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक वेशभूषा धोती कुर्ता पहनकर सेवाएं प्रदान की अनुष्ठानों पश्चात् सभी ने कार्यालय परिसर में भोजन प्रसादी ग्रहण की उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन दी।

Post a Comment

0 Comments