सागर 27 जुलाई 2025दृढ इच्छाशक्ति के साथ लिया गया संकल्प हमेशा पूरा होता है, सभी छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास में कम्प्यूटर सुविधा उपलब्ध होगी, छात्रावास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी आर ने मॉडर्न स्कूल बण्डा एवं अनुसूचित जाति छात्रावास बण्डा के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए इस अवसर पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव,जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन जिला परियोजना समन्वयक गिरीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थीं कलेक्टर संदीप जी आर जब देर शाम मॉडर्न स्कूल बण्डा एवं अनुसूचित जाति छात्रावास बण्डा पहुंचे तब कलेक्टर को अपने बीच पाकर छात्र भारी गदगद दिखे और कहा की आज पहली बार हम सब के बीच में सागर कलेक्टर आए हैं और उन्होंने हम सभी का मनोवल बढ़ाया है कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा किआप सभी दृढ इच्छाशक्ति के साथ संकल्प लें कि हमें स्कूल शिक्षा के बाद डॉक्टर, इंजीनियर सहित अन्य बड़े पदों पर जाना है इसके लिए आज से ही तैयारियां प्रारंभ करें उन्होंने कहा कि कोई भी संकल्प यदि पूरे मनोयोग से लिया जाए तो वह खाली नहीं जाता उन्हेांने कहा कि आप सभी की इच्छानुसार अब आपकों छात्रावास एवं स्कूल में आपके समयानुसार कम्प्यूटर का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आपके द्वारा जो भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी होगी उसके लिए नोट्स उपलब्ध कराए जायेंगे एवं समय समय पर मार्गदर्शन भी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिया जाएगा।
0 Comments