सागर पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा, एस.डी.ओ.पी.बंडा प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में, थाना विनायका पुलिस ने एक जघन्य पारिवारिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए, माँ की नृशंस हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है दिनांक 20 जुलाई 2025 को फरियादी सीताराम लोधी पिता परमसिंह लोधी, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम रोडा,थाना विनायका, जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 19 जुलाई 2025 को अपनी छोटी बेटी को लेने छतरपुर गया था जब वह अगले दिन दोपहर घर लौटा, तो उसके होश उड़ गए उसने देखा कि घर के अंदर उसका बेटा संतोष लोधी का गाना बजाने वाला डैग टूटा पड़ा है और उसकी पत्नी निर्वस्त्र अवस्था में खून से लथपथ कमरे में मृत पड़ी थी महिला के सिर पर कुल्हाड़ी और पत्थर जैसे भारी वस्तु से गंभीर वार किए गए थे,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए थाना विनायका पुलिस द्वारा तत्काल मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 78/25 धारा 103 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटनास्थल के निरीक्षण एवं मृतिका के पति व आसपास के ग्रामीणों के कथनों के आधार पर संदेह मृतिका के बेटे संतोष उर्फ लल्लू लोधी पर गया घटना के समय से ही वह अपनी साइकिल लेकर फरार था पुलिस द्वारा तत्परता से एक टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई आरोपी की पंचर साइकिल घटनास्थल से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर बेसली-विनायका रोड किनारे लावारिस हालत में बरामद की गई बाद में लगातार खोजबीन और मुखबिर की सूचना पर बांदरी-माल्थोन हाईवे रोड स्थित ढाबे के पास से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपी संतोष ने अपराध स्वीकार करते हुए हत्या के पीछे के कारण और परिस्थितियों का रहस्योद्घाटन किया
उक्त आरोपी को न्यायालय बंडा में पेश कर उपजेल बंडा में निरुद्ध किया गया है। मामले की विवेचना गहनता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जा रही है, ताकि कोई भी कानूनी कड़ी अधूरी न रहे।
0 Comments