वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध प्रेरक संदेश दिनांक 26 जुलाई 2025 को स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया इस आयोजन में मध्य प्रदेश पुलिस के उच्च अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे पुलिस महानिरीक्षक,सागर जोन श्रीमती हिमानी खन्ना (IPS) उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील पांडे (IPS)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,लोकेश कुमार सिंहा नगर पुलिस अधीक्षक,मकरोनिया अजय सनकट कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय की ओर से सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत से हुई अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के संदर्भ में दिए गए प्रेरक विचार:
श्रीमती हिमानी खन्ना (IPS) ने बताया
नशा केवल शरीर को नहीं, आत्मा और सपनों को भी नष्ट कर देता है उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या आत्मसंयम और समय के सदुपयोग का मंत्र दिया।
0 Comments