सागर। गुरु परंपरा भारत की आत्मा है और सनातन संस्कृति का मूल आधार है इसी भावना के अनुरूप 10 जुलाई "गुरु पूर्णिमा" पर भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी संगठनात्मक बूथों पर "गुरु पूर्णिमा उत्सव" मनाएंगी जिसके अंतर्गत पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण स्थानीय क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों में संत जनों का सम्मान कर आशिर्वाद प्राप्त करेंगे यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित "गुरु पूर्णिमा" पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कही
उन्होंने कहा कि संत महात्माओं के अलावा शिक्षक,विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के प्रशिक्षक एवं अन्य विधाओं के गुरु जनों का सम्मान भाजपा करेगी उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धा का प्रतीक होगा बल्कि सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन का माध्यम भी बनेगा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता से प्रभावी रूप से कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने कार्यक्रम उपरांत कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया ताकि अन्य लोगों के साथ युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि "गुरु पूर्णिमा उत्सव" कार्यक्रम हेतु संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक संचालन टोली का संयोजक एवं मधुकर जाटव को सह संयोजक बनाया है बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने किया बैठक में अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments