वृहद वृक्षारोपण को लेकर खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में आगामी 18 जुलाई को एक ही दिन में 50 हजार वृक्ष लगा कर वृहद वृक्षारोपण का रिकॉर्ड बनाया जाएगा इस वृहद वृक्षारोपण अभियान की कार्ययोजना के प्रमाणिक क्रियान्वयन के लिए खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक पूर्व गृहमंत्री,खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें परस्पर समन्वय के साथ यह लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया गया साथ ही वार्डों और पंचायतों के स्तर तक वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किए गए संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए  खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज राष्ट्र और स्वयं अपने जीवन के कल्याण के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य करना है सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि योजना बनाकर व्यवस्थित रूप से पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के इस अभियान को संचालित करेंगे
उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण अभियान में स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों की बड़ी भूमिका होना चाहिए सभी नगरपालिका नगर परिषदों व जनपद पंचायतों के सीईओ शिक्षा विभाग के अधिकारियों बीईओ बीआरसी से मिल कर यह सुनिश्चित करें कि जिन चिन्हित व चयनित स्थानों पर वृक्षारोपण की व्यवस्था की गई है उनको विद्यार्थियों को संख्या वार आवंटित करें वृक्षारोपण के लिए पूर्व से तैयार किए गए स्थलों पर प्रत्येक विद्यार्थी एक वृक्ष का रोपण करे इससे वृक्षों के महत्व व वृक्षारोपण को लेकर आने वाली पीढ़ी का जागरण हो सके पूर्व मंत्री सिंह ने सुझाव दिया कि वृक्ष लगाने वाले सभी विद्यार्थियों अधिकारियों जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से कहें कि वे वृक्ष लगाते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर जरूर डालें साथ ही विगत वर्षों में जो वृक्ष लगाए हैं उनके सुरक्षित रूप से बड़े होने की तस्वीरें भी लें और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। 


Post a Comment

0 Comments