बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया

गुजरात में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जब वडोदरा के पादरा और आणंद जिले को जोड़ने वाला 45 साल पुराना पादरा गंभीरा पुल माही नदी पर ढह गया हादसे के समय पुल पर से गुजर रहे दो ट्रक एक बोलेरो और एक जीप नदी में गिर गए अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि पांच लोग घायल हुए हैं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है हादसे की खबर मिलते ही मुजपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन पुलिस बल और स्वास्थ्यकर्मी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया मौके पर मौजूद गोताखोरों ने पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है इस हादसे की वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो फुटेज में एक टैंकर पुल की टूटी रेलिंग पर लटका हुआ नजर आया है जानकारी अनुसार गंभीर पुल जो मध्य गुजरात को सौराष्ट्र क्षेत्र से जोड़ता है वडोदरा और आणंद के बीच यातायात का एक प्रमुख मार्ग था पुल के टूटने के बाद नदी में गिरे वाहनों को बाहर निकालने का काम जारी है और संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments