पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद भा.पु.से.के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमति भावना मरावी रा.पु.से.तथा उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो की धर पकड सतत सजगतापूर्वक कार्यवाही के मार्गदर्शन मे दिनाँक 09/07/2025 को ट्रेन 12185 रीवांचल एक्स मे सफर कर रहे यात्री अविनाश का मोबाइल छीनकर एवं यश गुप्ता का आईफोन चोरी की घटना स्टेशन सागर में अंजाम देने वाले बलराम पिता नर्मदा प्रसाद रैकवार उम्र 23 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भूतेश्वर फाटक थाना मोतीनगर जिला सागर तथा नीलेश पवार पिता नन्हे भाई पवार उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी पुलिस लाइन काली तिगड्डा पुरबयाऊ टोरी थाना कोतवाली जिला सागर को गिरफ्तार कर आरोपीयो से रियलमी कंपनी का मोबाइल कीमती 11000 रू. तथा एक एप्पल आईफोन कीमती 45000 रू. का मशरूका बरामद किया जाकर न्यायालय सागर पेश कर न्यायालय आदेश से सागर जेल दाखिल किया संपूर्ण कार्यवाही में सराहनीय कार्य टीम थाना प्रभारी उप निरी.एच.एल.चौधरी, प्र.आर. 479 गौकरण मिश्रा, प्र.आर.112 कैलाश रघुवंशी, प्र.आर.287 प्रकाश चंद्र कोरी आर.357 चंदन सिंह धाकड आर. 62 राजेन्द्र कुमार,आर.231 नीरज यादव, आर.439 नरेश कुमार,आर. 404 ओमकार सिरसाम,म.आर.118 बर्षा दुबे की अहम भूमिका रही पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के द्वारा सम्पूर्ण टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।
0 Comments