दिनांक 02/06/2025 को फरियादी बस चालक कुलदीप मिश्रा द्वारा थाना बहेरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि जब वे यात्रियों से भरी बस लेकर ग्राम केरबना के समीप पहुँचे तब साइड देने की बात को लेकर ग्राम केरबना निवासी मोन्टी उर्फ जयदीप ठाकुर एवं उसके साथी द्वारा बस पर पत्थरबाजी की गई इस हमले में बस के शीशे टूट गए और चालक को भी पत्थर लगने से चोट आई इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बहेरिया में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना के बाद से ही आरोपी मोन्टी उर्फ जयदीप ठाकुर फरार था जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे गुंडा एवं बदमाश विरोधी विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दिनांक 22/07/2025 को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
0 Comments