सागर। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर संभागीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताशामिल हुए कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर नेता गणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया है कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अविस्मरणीय है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित कर दिया जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा जैसे क्रांतिकारी उद्घोष के माध्यम से जनमानस में आज़ादी के लिए चेतना की ज्वाला प्रज्वलित की उन्होंने सामाजिक समरसता के उद्देश्य से महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की सार्वजनिक परंपरा की शुरुआत कर राष्ट्रीय एकता को एक नया सांस्कृतिक आधार प्रदान किया जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम उपरांत नेतागणों ने "एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत" संभागीय कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया।
0 Comments