विश्वविद्यालय रसायन विज्ञान के शोधार्थी आनंद को मिली सीएसआईआर की सीनियर रिसर्च फेलोशिप

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  रसायन विभाग के शोधार्थी आनंद को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित Direct SRF/RA-EMR-I फेलोशिप मिली है यह उपलब्धि उनके अटूट समर्पण, गहन शोध-क्षमता और उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रयास का प्रमाण है इस फेलोशिप के अंतर्गत उन्हें प्रति माह ₹42,000 का मानदेय तथा ₹20,000 वार्षिक कंटिनजेंसी प्रदान किया जाएगा
रहली सागर निवासी शोधार्थी आनंद विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.के.बी.जोशी के निर्देशन में में पीएच.डी.शोधकार्य कर रहे हैं उनका शोध कार्य बायो-ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के क्षेत्र में विशेष योगदान दे रहा है उनका मुख्य शोध पेप्टाइड केमिस्ट्री की जटिलताओं और इसके विविध वैज्ञानिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित है उनके शोध का विषय ‘नैनो स्ट्रेटजीज इन पेप्टाइड नैनो टेक्नोलॉजी एक्सप्लॉइटिंग बायो-मीमेटिक शार्ट पेप्टाइड कंज्यूगेट्स है जो अत्याधुनिक नैनो-टेक्नोलॉजी में उपयोग करने की नई रणनीतियों को दर्शाता है। अब तक आनंद के शोध कार्यों को को 12 अंतरराष्ट्रीय हाई इम्पैक्ट फैक्टर वाले शोध जर्नल्स में प्रकाशित किया जा चुका है, जिनमें RSC, Wiley और ACS की प्रमुख पत्रिकाएँ  Nano scale, Chem Comm, Chemistry-An Asian Journal, ACS Chemical Neuroscience और ChemMedChem,आदि शामिल हैं
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामानाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल शोधार्थी आनंद की असाधारण प्रतिभा और लगन को प्रदर्शित करती है बल्कि विभाग के शिक्षक और शोध निर्देशक डॉ.जोशी के जीवंत वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी प्रतिबिंबित करती हैं भारत की शोध-स्थितियों की चुनौतियों के बीच यह उपलब्धि शोधकर्ताओं और भावी वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा स्रोत है रसायन विज्ञान के शिक्षकों ने शोधार्थी आनंद और उनके मार्गदर्शक डॉ.के.बी.जोशी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments