डेढ़ वर्ष से फरार दुष्कर्म का आरोपी महिला थाना पुलिस की गिरफ्त में

महिला थाना सागर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 03/2024, धारा 376, 376(2)(N), 450, 294, 506 भादवि एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है गिरफ्तार आरोपी रंजीत घोषी पिता गोविंद सिंह घोषी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम किलाई सिहोरा थाना राहतगढ़ को दिनांक 22 जुलाई 2025 को गिरफ़्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोषी कनासिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रकरण जनवरी 2024 से लंबित था तथा आरोपी घटना के बाद से लगातार इंदौर सहित अन्य स्थानों पर फरारी काटता रहा महिला थाना में पदस्थ होने के बाद इस प्रकरण को मेरी प्राथमिकता पर रखते हुए लगातार तकनीकी और मानव स्रोतों के माध्यम से ट्रैक किया गया।


Post a Comment

0 Comments