रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से बड़ी घटना घटने से बच्ची

सागर।पूतेश्वर रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जानकारी के अनुसार फाटक के पास रहने एक परिवार का 12 वर्षीप नाबालिग लड़का घर के बाहर खड़ी कार में खेलते-खेलते बैठ गया इसी दौरान नाबालिग से अनजाने में कार स्टार्ट हो गई और अचानक तेजी से आगे बढ़कर रेलवे ट्रैक के बीच जाकर बंद हो गई घटना सुबह करीब 8 बजे की है इसी समय दुर्ग अजमेर एक्स्प्रेस के गुजरने का समय था रेलवे ट्रैक के बीच कार फंसी देख रेल कर्मचारी मौके पर दौड़ते हुए पहुंचा और तत्काल लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया ट्रेन के युद्धगर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी समय रहते रोक दी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया इधर, घटना की जानकारी लगते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए परिजनों और स्थनीय लोगों की मदद से कार को धक्का देकर पटरी से हटाया गया इसके बाद रेलवे ट्रैक को क्लीयर होने में करीब 10 मिनट का समय लगा घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक कर्मचारी की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की।  

Post a Comment

0 Comments