कारगिल विजय दिवस पर भारत माता के जयकारों के साथ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

सागर। मातृभूमि के रक्षा लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले भारत माँ के अमर सपूतों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेंगा मॉ भारती के जिन सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपने प्राण न्यौछावर किए,उनका बलिदान सदैव प्रेरित करता रहेगा आज का दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराया था यह बात सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कारगिल विजय दिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा का कर्त्तव्य निभाते हुए शहादत देने वाले सैनिकों पर हम सभी को गर्व है हम सभी भारतीय नागरिक कारगिल में शहीद योद्धाओं के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हैं रणबांकुरों ने भी अपने परिजनों से वापस लौटकर आने का वादा किया था, जो उन्होंने निभाया भी मगर उनके आने का अंदाज निराला था वे लौटे,मगर लकड़ी के ताबूत में तिरंगे मे लिपटे हुए, जिसकी रक्षा की सौगंध उन्होंने उठाई थी, ऐसे वीर सपूतों पर देश को हमेशा नाज रहेगा कारगिल विजय दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय से वाहन तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका समापन संविधान चौक पर हुआ यात्रा में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला मंत्री मनीष गुरु वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार साहू,आलोक केशरवनी, मनीष चौबे यश अग्रवाल अमित बैसखिया खटीक, रितेश तिवारी, सुबोध पाराशर,विनय मिश्रा,प्रासुक जैन,सुमित यादव,अभिमन्यु सोनी, हेमंत पचौरी, सतीश जैन,राजेश पटेल,दिलीप बचकैया,प्रणव कनौआ,सोनू उपाध्याय मनोज रैकवार,नमन सोनी राहुल वैद्य रोशन कुर्मी विवेक उपाध्याय,शिवा यादव,पंकज भट्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments