सागर। जीआरपी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो से एक व्यक्ति से अवैध शराब जब्त की आरोपी उक्त अवैध शराब को सागर से बाहर ले जाने का काम कर रहा था पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है थाना प्रभारी जीआरपी एचएल चौधरी ने बताया कि शनिवार को थाना में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा है
सूचना मिलते ही पुलिस ने प्लैट फार्म नंबर दो से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुंडे पिता गणेश अहिरवार निवासी वार्ड नंबर 2 पथरिया दमोह का होना बताया की चैंकिग की गई जिसमें शराब जब्त की गई जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के सामान से 72 क्वार्टर कुल 13 लीटर अवैध शराब बरामद की।
0 Comments