केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा घोषित नई सहकारिता नीति

सागर।नई सहकारिता नीति से देश का सहकारिता क्षेत्र तेजी से वृद्धि करेगा और भविष्य में कॉर्पोरेट सेक्टर के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनेगा देश के गरीब, युवा,महिला,किसान और आदिवासी समुदाय को केन्द्र में रखकर बनाई गई नई सहकारिता नीति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ के मूल मंत्र पर आधारित है जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगी यह विचार पूर्व गृहमंत्री,खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा लोकार्पित की गई नई सहकारिता नीति-2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्यक्त किये है
खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह नीति इतनी व्यापक व दूरदर्शिता पूर्ण है जिससे देश की बहुत बड़ी जनसंख्या के जुड़ाव के साथ अर्थव्यवस्था को द्रुत गति देने के मास्टर प्लान की तरह देखा जा सकता है इस नीति में देश की बेरोजगारी गरीबी, पलायन जैसी समस्याओं का निवारण भी सन्निहित है सहकारी नीति आने वाले 25 साल तक सहकारिता क्षेत्र को प्रासंगिक, योगदान देने वाला और भविष्य का क्षेत्र भी बनाएगी उन्होंने कहा कि इसके तहत अब किसान मंडी और बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहेंगे, सहकारी समितियां सीधे उपज खरीदेंगी गांवों में डेयरी कलेक्शन, खाद-बीज वितरण और अनाज भंडारण की जिम्मेदारी सहकारी समितियों की होगी युवा और महिलाएं नीति के केंद्र में हैं सभी समितियां डिजिटल हो कर अपना कामकाज पारदर्शी और तेजी से करेंगी गांव के युवाओं को सहकारी प्रबंधन की ऐसी ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वे समितियों को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें।


Post a Comment

0 Comments