सागर। डिजिटल इंडिया अभियान को गति देने की दिशा में सागर लोकसभा क्षेत्र भीअग्रसर हो इसी उद्देश्य को लेकर सांसद लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की डॉ. वानखेड़े ने सागर लोकसभा क्षेत्र विशेषकर ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क, कनेक्टिविटी की स्थिति डिजिटल सेवा का विस्तार और इंटरनेट सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया मंत्री सिंधिया से कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो में नये 4 जी एवं 5 जी मोबाइल टावरों की स्थापना की जाये ताकि मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता और उपलब्धता बेहतर हो सके इसके साथ ही उन्होंने भारत नेट योजना के तहत ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी को तेजी से लागू करने की मांग की जिससे इंटरनेट सेवायें अधिक सुलभ और मजबूत हो सके दूरसंचार मंत्री ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना और शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
0 Comments