सागर। राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सांप्रदायिक सद्भाव के लिए भारतीय जनता पार्टी संभागीय भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक 27 जुलाई को प्रात:9 बजे से 12 बजे तक होगा संभागीय भाजपा कार्यालय के नवनिर्मित शेड में आयोजित होने वाले भव्य अनुष्ठान की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है जिनका जायजा लेकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए रविवार को राष्ट्र कल्याण के लिए श्रद्धालु मिट्टी के महादेव बनाकर यज्ञ में आहुतियां देंगे जैसा कि विधित है संभागीय भाजपा कार्यालय में शिवलिंग निर्माण का भव्य एवं दिव्य अनुष्ठान पहली बार आयोजित किया जा रहा है आयोजन के पूर्व कार्यालय में विद्युत सजावट के साथ महिला मोर्चा की बहिनों द्वारा आकर्षक रंगोली से सजावट की गई है जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने धार्मिक अनुष्ठान में सभी श्रद्धालु जनों आमंत्रित किया हैं
राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सांप्रदायिक सद्भाव के लिए शिवलिंग निर्माण महारुद्राभिषेक पंडित केशव गिरी गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न होगा पूजा अर्चना उपरांत निर्मित शिवलिंग का विसर्जन बेबस नदी चितोरा में किया जाएगा इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार साहू जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे,जिला मंत्री मनीष गुरु,विनय मिश्रा रितेश तिवारी प्रासुक जैन,अंशुल परिहार, मनीष चौबे पंकज भट्ट,ओ.पी.सोनी, सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments