बुंदेलखंड की लोकधुनों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश थाना सानौधा पुलिस का अनूठा नवाचार

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी"अभियान के अंतर्गत सागर जिले में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल  के कुशल नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा के मार्गदर्शन में निरंतर रचनात्मक एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में थाना प्रभारी सानौधा भरत सिंह ठाकुर द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की गई उन्होंने नशे के खिलाफ जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रसिद्ध राई धुन के माध्यम से एक लोकगान तैयार कराया जिसमें भावुक अपील के साथ लोगों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया गया इस गीत का एक प्रभावशाली वीडियो भी 24 जुलाई 2025 को तैयार किया गया जिसमें लोक संस्कृति, जनभावना और सामाजिक चेतना को एक सूत्र में पिरोकर प्रस्तुत किया गया है इस अवसर पर उप निरीक्षक बलाराम छारी द्वारा मंच से स्वयं सस्वर गायन करते हुए नशे से होने वाली बीमारियों और सामाजिक क्षरण की जानकारी दी गई तथा उपस्थित जनसमूह को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी
सागर पुलिस द्वारा इस अभियान को केवल औपचारिकता न मानते हुए, सृजनात्मकता के माध्यम से जनमानस को जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है चाहे नुक्कड़ नाटक हो, जनगीत हो या भावनात्मक संवाद हर संभव तरीका अपनाकर यह अभियान जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments