मोतीनगर थाना प्रभारी जशवंत सिंह ने गुलाब का फूल देकर अभिनव पहल की

मोतीनगर पुलिस ने फूल देकर नशा न करने का दिलाया संकल्प जहाँ पूरे प्रदेश में नशे से दूरी अभियान के तहत लोगो मे नशा न करने को लेकर पुलिस द्वारा स्कूल कालेज और चौराहों पर जागरूकता शिविर लगाकर नशा न करने की समझाइश दी जा रही है तो वही इस मामले में सागर के मोतीनगर थाने के थाना प्रभारी जशवंत सिंह और उनके स्टाफ द्वारा नशे से दूरी अभियान को लेकर जहां लोगो को नशा न करने को लेकर शपथ दिलाई जा रही है तो वही गुलाब का फूल देकर अभिनव पहल भी की जा रही है इस पहल से प्रेरित होकर लोगो ने जहाँ नशे के सामान को पुलिस के सामने ही नष्ट कर दिया तो वही कभी भी नशा न करने की कसम भी पुलिस के सामने खाई वही पुलिस की इस अनोखी पहल को लेकर नशा न करने का संकल्प लेने वाले लोगो ने बताया कि पुलिस की समझाइश से अब कभी भी नशा नही करेंगे।

Post a Comment

0 Comments