विश्वविद्यालय अंग्रेज़ी विभाग के सात छात्रों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में प्राप्त की सफलता

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के अंग्रेज़ी विभाग के सात छात्रों ने यूजीसी-नेट जून 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है अंग्रेज़ी विभाग के छात्र पियूष कुमार टेंभरे और अंजलि सिंह ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त की है, जबकि ऋतु यादव, कर्तिका गुप्ता, हनीन मेचेरी, वेदिका चौबे और विवेचना प्रजापति ने पीएचडी में प्रवेश हेतु नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता सहित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.आई. गुरु एवं समस्त शिक्षकों ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Post a Comment

0 Comments