सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथमऑफलाईन काउंसिलिंग 30 जुलाई 2025 से 01 अगस्त 2025 तक विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगी समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत समस्त छात्र काउंसिलिंग हेतु रिर्पोटिंग समय सुबह 10:00 बजे रहेगा काउंसिलिंग हेतु कट-ऑफ,सीटों की जानकारी,काउंसिलिंग स्थल एवं अन्य प्रवेश जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाईट पर अपलोड की गई है उक्त काउंसिलिंग विश्वविद्यालय परिसर हिल्स कैम्पस स्थित कणाद भवन, भौतिकी,फार्मसी,कॉमर्स,लॉ,अंग्रेजी,संचार एवं पत्रकारिता विभाग (टीएलसी भवन) सहित संगीत विभाग में तथा वैली कैम्पस स्थित ललित कला एवं प्रदर्शनकारी कला विभाग, नेपाल पैलेस स्थित बिजनिस मैनेजमेंट विभाग एवं स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होगी आवेदकों को काउंसिलिंग में भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा किसी विशिष्ट अपरिहार्य कारण से यदि आवेदक उपस्थित नहीं हो पाते है तब वे अपना प्रतिनिधि भेज सकते है आवेदक प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की बेवसाइट www.dhsgsu.edu.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें आवेदक प्रवेश प्रकोष्ठ के ई-मेल admission@dhsgsu.edu.in तथा फोन 07582-297123 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
0 Comments