सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 350 पाव अवैध शराब सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

थाना मोतीनगर दिनांक: 31.07.2025
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब अवैध हथियार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की सफेद इंडिका कार को मसानझिरी गाँव के पास रोका जो बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई पुलिस टीम ने तत्परता से कार को सीधा कर उसमें सवार चार व्यक्तियों को पकड़ा राजपाल ठाकुर,उम्र 31 वर्ष, निवासी खुरई थावरी, थाना सुरखी शिवा कोरी,उम्र 22 वर्ष, निवासी ईतवारी टोरी, सागर गजेन्द्र ठाकुर,उम्र 20 वर्ष, निवासी अमरमऊ,थाना शाहगढ़
एक विधि विरुद्ध बालक, उम्र 16 वर्ष
देशी लाल मसाला शराब 350 पाव कुल 63 लीटर अनुमानित मूल्य ₹42,000
बिना नंबर की सफेद इंडिका कार क्षतिग्रस्त स्थिति में, अनुमानित मूल्य ₹2,00,000 कुल जप्त संपत्ति ₹2,42,000 शराब की तस्करी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके मौके पर समक्ष गवाहों की उपस्थिति में अवैध शराब और वाहन को विधिवत रूप से जप्त किया गया सभी आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।



Post a Comment

0 Comments