प्रधानमंत्री 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त वितरित करेंगे

भोपाल। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत देश भर के किसानों को 20वीं किश्त का वितरण किया जाएगा इस दिवस को पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा कार्यक्रम वाराणसी उत्तरप्रदेश में होगा उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि विज्ञान केन्द्र मंडी एफपीओ पीएसीएस पर पीएम किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा कृषि मंत्री कषाना ने कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि अपने जिले विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करें।

Post a Comment

0 Comments