आबकारी टीम ने दबिश देकर जब्त की अवैध शराब

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति कीर्ति दुबे एवं मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप सिंह खंडाते के मार्गदर्शन में वृत्त बण्डा क्षेत्र अंतर्गत क्रमश तिगोड़ा हीरापुर रोड चौकी हीरापुर, नहर के पास ग्राम- अमरमऊ, शाहगढ वार्ड क्र.15 कुचबन्दिया बस्ती पर आकस्मिक दबिश देकर 3 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गए, जिसमें 40 ली. हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं लगभग 3250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर कब्जा-ए- आबकारी लिया गया तत्पश्चात ग्राम- अदावन थाना बरायठा क्षेत्र अंतर्गत आकस्मिक दबिश देकर 1 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 10 पाव सन्नी व्हिस्की, 20 पाव जिप्सी जिन एवं 3 कैन हंटर बीयर बरामद कर कब्जा-ए- आबकारी लिया गया, जप्तशुदा मदिरा की कुल कीमत लगभग ₹ 3,37,080/- है उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त प्रभारी रोशनी उरेती, मंजुषा सोनी, मृत्युंजय ठाकुर, सियाराम चौधरी, शैलेन्द्र सिंह मर्काे एवं आबकारी स्टाफ आब मुख्य आरक्षक एस पी साकेत, आरक्षक- प्रमोद दुबे, संगीता गुर्जर, विजया खरे, आरती, दिलीप, दीपक, साहिल, राजवीर आदि सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0 Comments