भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय शिवलिंग निर्माण 27 को

सागर। भारतीय जनता पार्टी  कार्यालय में शुक्रवार को आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं आपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई
बैठक में 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर आयोजित मशाल जुलूस एवं शहीदो के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम व 27 जुलाई को संभागीय भाजपाकार्यालय में पवित्र "श्रावण मास" के पावन अवसर पर पंडित केशव गिरी गोस्वामी जी के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंग एवं रुद्री निर्माण अनुष्ठान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में कार्यक्रमों सफ़ल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपें गए बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं हम सब के लिए बड़े ही हर्ष और गौरव का विषय है कि श्रावण मास के पवित्र अवसर पर पार्थिव शिवलिंग एवं रुद्री निर्माण किया जाना है यह हम सभी का परम सौभाग्य है कि यह मंगल अनुष्ठानों हमारे कार्यालय में आयोजित किया गया है जिसके लिए हमारे शिव भक्त जिला अध्यक्ष श्याम  बधाई के पात्र है जिनकी  पहल पर हम सभी को यह सौभाग्य  प्राप्त होने जा रहा है आयोजन में सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु धर्म लाभ लें जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कारगिल विजय दिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 26 जुलाई को शाम 05 बजे सिविल लाईन चौराहे से अमर शहीद कालीचरण चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।


Post a Comment

0 Comments