कलेक्टर संदीप जी आर आचार्य विद्यासागर गौशाला बण्डा का निरीक्षण किया गौशाला पहुंचकर उन्होंने गौशाला के संबंध में जानकारी ली एवं गौ सेवा भी की उन्होंने आचार्य विद्यासागर गौशाला बण्डा में पौधारोपण भी किया उन्होंने गौशाला परिसर में कदम, कदम्ब का पौधा लगाकर पौधरोपण का शुभारंभ किया
कलेक्टर संदीप जी आर ने गौशाला में तैयार किए गए अलग-अलग गौ माता वार्डाें का भी निरीक्षण किया उन्होंने अस्पताल बार्ड का निरीक्षण किया एवं उपचार पा रही गौ माता के संबंध में जानकारी ली बताया गया कि जो गौवंश सड़कों पर घायल हो जाते हैं उनको यहां लाया जाता है और उनका उपचार किया जाता है गौशाला संचालक ने बताया कि गौशाला में लगभग 3500 से अधिक गौवंश है जिनको अलग-अलग बार्डों में रखा गया है सभी वार्डों में अलग-अलग परिस्थितियों की गौवंश को रखा जाता है डॉक्टर के माध्यम से परीक्षण कर इलाज किया जाता है इलाज के साथ-साथ उनको उनकी बीमारी के हिसाब से पोषण आहार भी दिया जाता है जिससे कि वह जल्दी स्वस्थ होें गौशाला परिसर में ही नेपियर घास का उपयोग भी किया जा रहा है और आचार्य विद्यासागर गौशाला के पास स्थित तीस एकड़ से अधिक की जमीन पर नेपियर घास लगाने की योजना तैयार की जा रही है जिससे कि गौवंश को पर्याप्त मात्रा में आहार मिल सकेगा नवजात बछड़े से कलेक्टर ने किया दुलार कलेक्टर संदीप जी आर जब आचार्य विद्यासागर गौशाला पहुंचे तो उन्होंने एक बहुत सुंदर नवजात बछड़ा देखा बछड़ा देखकर वह अपने आप को नहीं रोक पाए और उसके समीप पहुंचकर उसको गले लगा लिया और उसको अपने हाथ से घास सहित अन्य पोषण आहार का सेवन भी कराया कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि आज गौशाला आकर सुखद एहसास हुआ है गौशाला संचालकों की सेवा अद्भुत और सराहनीय है जिनके माध्यम से इतनी ज्यादा गौवंश की सेवा की जा रही है और उनके स्वास्थ्य के लिए सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं इस अवसर पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार मोहित जैन, गौशाला संचालक महेंद्र जैन, विजय चौधरी, जीवदया संगठन से अंकुर जैन, दिनेश जैन, आनंद जैन, देवेंद्र जैन, राजा चौहान, आकाश जैन, अनिल मिश्रा आदि मौजूद थे।
0 Comments