बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में “नशे से दूरी है जरूरी”अभियान के तहत पुलिस का प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम

एएसपी लोकेश कुमार सिंहा ने भावी डॉक्टरों को दी नशा मुक्ति की सीख, दिलाई शपथ इसी क्रम में आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत भावी चिकित्सकों को संबोधित करते हुए नशे की लत, उसके सामाजिक और शारीरिक दुष्परिणामों तथा डॉक्टरों की इस मुहिम में अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला सिंहा ने कहा कि “भविष्य के चिकित्सक न केवल मरीजों का उपचार करते हैं, बल्कि समाज के निर्माण में भी मार्गदर्शक होते हैं यदि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने आस-पास के लोगों को नशे से दूर रखें, तो समाज को नशामुक्त बनाने में अभूतपूर्व सफलता मिल सकती है उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को “नशे से दूर रहने और समाज को भी प्रेरित करने” की सामूहिक शपथ दिलाई भावी डॉक्टरों से नशे की शुरुआत के कारण, किशोरों में इसके प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, तथा निवारक उपायों पर खुलकर संवाद किया गया इस अवसर पर सागर नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, बीएमसी के डीन थाना गोपालगंज प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक नीरज जैन एवं अन्य पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहे सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।


🗣️ *संदेश*:

सागर पुलिस यह स्पष्ट रूप से मानती है कि युवाओं एवं भावी चिकित्सकों की भागीदारी के बिना नशामुक्त समाज की कल्पना अधूरी है। इस दिशा में पुलिस और समाज के बीच समन्वय ही सबसे मजबूत कड़ी है।

📌 सागर पुलिस आमजन से पुनः अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई नशे की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी जागरूकता ही समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बना सकती है।

Post a Comment

0 Comments