सागर। डॉक्टर हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों ने पेपरों में गैप की मांग को लेकर प्रदर्शन किया विद्यार्थी प्रशासनिक भवन के सामने जमा हुए जहां से मेन गेट पर पहुंचे उन्होंने अपनी मांग को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा है जहां से संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और प्रशासनिक गेट के सामने बैठ गए उन्होंने कहा कि जब तक जवाब नहीं मिलता वह धरने पर बैठे रहेंगे इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाइश देकर शांत कराया उनकी समस्याएं सुनी उन्होंने कुलपति से बात कर जल्द उनकी समस्या पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया जिसके बाद विद्यार्थी माने इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया किविश्वविद्यालय ने एमलिब आईएससी सेकंड सेमेस्टर का टाइम टेबल जारी किया है जिसमें 9 जून से परीक्षा शुरू होगी और 14 जून तक चलेगी परीक्षा में 6 पेपर होंगे जो लगातार 6 दिन चलेंगे परीक्षा के दौरान पेपरों में एक भी दिन का गैप नहीं दिया गया है जबकि मुख्य परीक्षा होने के कारण रिजल्ट काफी महत्वपूर्ण है और इसी परिणाम के आधार पर हमारे आने वाले भविष्य का निर्धारण होगा रेगुलर परीक्षा होने के कारण विद्यार्थी मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं जिसको लेकर विद्यार्थियों की मांग है की मुख्य परीक्षा में एक या दो दिन का गैप दिया जाना चाहिए।
0 Comments