अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो से 567 लीटर देशी मदिरा जब्त

पुलिस अधीक्षक जिला सागर के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है पुलिस अधीक्षक  के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 31/05/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दमोह रोड की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब परिवहन की जा रही है सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से एक पुलिस टीम गठित की गई तथा फटका चौराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई कुछ ही देर में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक MP15 CB 4468 आती हुई दिखाई दी पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया परंतु चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को प्रहलाद नगर की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया टीम द्वारा तत्परता और सूझबूझ से पीछा करते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोका गयाए अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 60 पेटी 567 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 3,48,960/-रू आंकी गई है इसके अतिरिक्त वाहन की अनुमानित कीमत 10,00,000/- रू है इस प्रकार कुल जब्ती की अनुमानित कीमत लगभग 13,48,960/- रू है वाहन को जप्त कर थाना लाया गया तथा आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक  रजनीकांत दुबे, सउनि संजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक 772 राकेश पांडे,आरक्षक 767 अमित उपाध्याय, आरक्षक 1685 परशुराम अहिरवार, आरक्षक 1020 रघुराज सिंह तथा सैनिक 100 अंकित दुबे की तत्पर,समर्पित एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments