लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के मंगलवार को भोपाल आगमन को लेकर कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा तथा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की गई इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन के नव सृजन अभियान को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया उन्होंने कहा कि यह अभियान मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पुनर्गठित करने और जनमानस से गहरे जुड़ाव की दिशा में एक निर्णायक कदम है राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर जनभावनाओं से जुड़ने और जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है यह केवल सांगठनिक चर्चा नहीं बल्कि कांग्रेस की आत्मा को फिर से जनआंदोलन से जोड़ने का प्रयास है पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने जानकारी दी कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 3 जून 2025 को भोपाल पहुंचेंगे जहाँ वे नव सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे उन्होंने राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना की मांग को राहुल गांधी ने जिस शिद्दत से उठाया उससे देशभर में एक नई चेतना जागृत हुई पहले तो मोदी ने इस मांग का कटाक्ष किया लेकिन अंतः उन्हें घुटने टेकने पड़े और इसे स्वीकार करना पड़ा यह जीत उन वंचित वर्गों की है जिन्हें सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की प्रतीक्षा थी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि नव सृजन का अर्थ केवल एक नया संगठन नहीं बल्कि विचार संपर्क और संवाद के माध्यम से एक ऐसी वैचारिक राजनीति की स्थापना है जो जनता से जुड़ी हो और जमीनी सच्चाइयों को उजागर करने में सक्षम हो यह अभियान उत्प्रेरक समूहों का निर्माण करेगा जो मैदान में सक्रिय रहकर भाजपा की झूठ और भ्रम की राजनीति का पर्दाफाश करेंगे तीनों नेताओं ने समस्त कांग्रेसजनों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की और विश्वास जताया कि यह प्रयास कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
0 Comments