22 साल की लड़की ने तोड़ा दम राजधानी में तेजी से फैल रहा कोविड रहे सावधान

नई दिल्ली। में बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है सोमवार को एक 22 साल की लड़की की कोविड से मौत हो गई बताया जा रहा है कि लड़की पहले से टीबी से ग्रस्त थी राजधानी में इस साल मरने वालों की संख्या अब चार हो चुकी है दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना के 436 मरीजों की पुष्टि हुई इनमें से 357 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है वहीं 91 मरीजों की शनिवार को दिल्ली के अस्पतालों से छुट्टी दी गई दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है साथ ही निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया गया है मरीजों को फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है विभाग किसी भी रिथति से निपटने के लिए तैयार है अस्पताल में मरीजों के लिए बिस्तर दवा सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कर दिए गए है
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना को फिलहाल हल्के में ना लें यदि लक्षण दिखाई देते हैं तो सतर्कता बरते ऐसा करने से घर के बुजुर्ग और गंभीर मरीज सुरक्षित रह सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments