सागर। कैन्ट थाना क्षेत्र से अप्रैल 2023 एक 15 वर्षीय नाबालिग घर से बिना बताए कही चली गई थी जिसकी शिकायत उसके परिजनों ने थाना में की थी साथ ही परिजनों ने संदेह जताया था कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है जिसके बाद पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश कर रही थी इसी दौरान कुछ दिन पहले पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त नाबालिग गोवा में है जिसके बाद थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने तुरंत थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया जिसमें एएसआई राजपाल महिला आरक्षक अभिलाषा और दो अन्य शामिल थे जिन्हें नाबालिग को खोजने के लिए गोवा भेजा गया टीम ने नाबालिग को खोजा और सोमवार की सुबह सागर ले आई नाबालिग के साथ एक दो माह की बच्ची भी थी जिसके बाद सोमवार को नाबालिग के न्यायालय में बयान हुए जिसमें नाबालिग ने बताया कि उसकी पहचान नदकिशोर अहिरवार से पहचान हो गई थी जिसके बाद दोनों में बात चीत होने लगी घटना दिनांक को आरोपी नदकिशोर अहिरवार उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ गोवा ले गया जहां उसे किराए के कमरे में रखा और गलत काम किया जिससे मेरी एक दो माह की बच्ची हुई पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर के खिलाफ मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया है खबर सूत्रों से मिली जानकारीके
0 Comments