सागर.डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में उन्नत अनुसंधान केंद्र सीएआर में पाउडर एक्स-रे डिफ्रेक्टोमीटर पी,एक्सआरडी पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें कुल 16 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया उन्नत अनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक प्रो.श्वेता यादव की पहल पर विभिन्न उपकरणों पर विश्वविद्यालय में समय-समय पर प्रशिक्षणों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है डॉ.विवेक कुमार पांडे,सीएआर ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता प्रो.रणवीर कुमार केंद्र समन्वयक और डॉ.शिव कुमार सिंह प्रभारी शिक्षक पी-एक्सआरडी ने प्रतिभागियों को एप्लाइड साइंसेज के विविध क्षेत्र में पी एक्सआरडी तकनीक के इतिहास सामान्य परिचय,सिद्धांत,सैम्पल तैयार करने और अनुप्रयोगों जैसे कि क्रिस्टलीय गुण क्रिस्टल साइज किस प्रकार निकाला जाता है और पी-एक्सआरडी के सुरक्षा प्रोटोकॉल आदि के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी दी हैंड्स ऑन सत्र डॉ.शिव कुमार सिंह,शिवप्रकाश सोलंकी और सौरभ साह,सीएआर द्वारा पी-एक्सआरडी उपकरण के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुआ विभिन्न पृष्ठभूमि से सैम्पल तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया प्रतिभागियों को सैम्पल तैयार करने उसके विश्लेषण से लेकर डेटा व्याख्या तक की पूरी जानकारी प्रदान की गई प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया गया एवं उनका उत्तर दिया गया सैम्पल तैयार करने के लिए प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित किया गया था प्रत्येक समूह ने सैम्पल तैयार किया और अपने सैम्पल का विश्लेषण किया पाउडर-एक्सआरडी पर संपूर्ण हैंड्स ऑन सत्र सीएआर तकनीकी टीम के डॉ.विवेक कुमार पांडे, शिवप्रकाश सोलंकी, सौरभ साह,आशीष चढ़ार, अरविंद चडार और चंद्रप्रकाश सैनी की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया।
0 Comments