सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बामोरा स्थित विधायक कार्यालय में रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर का शुभारंभ किया इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर जिले के बीपीएल कार्डधारक गरीब व्यक्तियों और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए यह हेल्पलाइन सेंटर हर संभव प्रयास करेगा
विधायक कार्यालय में रक्तसेवा हेल्पलाइन सेंटर का शुभारंभ करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से विगत दस वर्षो से उनके जन्मदिन पर लगातार रक्तदान शिविर लगाये गए हैं इस वर्ष चार दिवसीय शिविर में लगभग 1600 यूनिट रक्तदान हुआ है और पिछले दस सालों में लगभग 13 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ है उन्होंने कहा कि जीवन में रक्तदान का क्या महत्व है यह हम सभी जानते हैं रक्तदान जीवनदान है इससे बड़ा सेवा और पुण्य का कार्य हो नहीं सकता रक्तदान से व्यक्ति को दूसरा जीवन मिलता है इसलिए हमने बामोरा ग्राम स्थित अपने कार्यालय में आज रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया है विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर जिले में जरूरतमंद बीपीएल के लोगों को और जो सक्षम नहीं हैं उन्हें रक्त की निःशुल्क व्यवस्था हो सके और ऐसे लोगों की रेडक्रास रसीद नहीं काटी जाए ऐसी हमारी कोशिश होगी
विधायक सिंह ने कहा कि इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है जो चौबीस घंटे चालू रहेगा इसके साथ ही एक लैंडलाइन नंबर 262688 पर सम्पर्क कर सकते हैं हमारी कोशिश होगी कि हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से अच्छी से अच्छी व्यवस्था करा सकें कार्यक्रम में सागर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आर.एस.जयंत,ब्लड बैंक पैथोलॉजी एचओडी डॉ.आर.के.बिंदुआ,सागर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.एम.के.जैन,खुरई ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.शेखर श्रीवास्तव उपस्थित थे।
0 Comments