सम्मान और स्नेह के साथ 13 विदाई

दिनांक 30.06.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हमारे पुलिस विभाग के 13 सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए इन सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अपना सम्पूर्ण सेवा जीवन जनता की सेवा कानून-व्यवस्था की सुरक्षा एवं विभागीय दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित किया सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारी इस प्रकार हैं: 
उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौहान उप निरीक्षक महेन्द्र चौराहा अशोक कुमार अहिरवाल कृष्णकुमार कटारे रामलखन राजोरिया सहायक उप निरीक्षक नत्थू सिंह सुरेश कुमार यादव  ब्रजेश तिवारी इमरत लाल परतेती शिवकुमार चौबे राजेन्द्र कुमार तिवारी
प्रधान आरक्षक सुखदेव वैद्य ब्रजकिशोर पाठक समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अपने परिजनों ईष्ट-मित्रों के साथ बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए जिससे कार्यक्रम एक आत्मीय भावनात्मक एवं पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुआ
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा तथा रक्षित निरीक्षक नितेश वायकर की गरिमामयी उपस्थिति रही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंहा द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गई और उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं उन्होंने कहा कि ये अधिकारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं जिनके अनुभव और सेवाभाव हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने भी सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में कभी किसी प्रकार की आवश्यकता या समस्या उत्पन्न होती है तो वे बिना संकोच विभाग से संपर्क कर सकते हैं हर संभव सहयोग एवं समाधान सुनिश्चित किया जाएगा
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित शाखाएं सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों के समस्त देयक एवं सेवा-स्वत्वों पेंशन,ग्रेच्युटी आदि का समयबद्ध एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस गरिमामयी समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण अधिकारी-कर्मचारीगण एवं ईष्ट-मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिन्होंने समस्त सेवानिवृत्तजन को ससम्मान विदाई दी एवं उनके गौरवपूर्ण सेवाकाल को स्मरण किया।

Post a Comment

0 Comments