सिर कटा लेते हैं लेकिन वतन को मिटने नहीे देते पंडित धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गाँव में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री ने दूसरी बार पद यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है उन्होंने कहा कि इसका मक़सद भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज से जुड़े लोगों को आंदोलित करना है धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री ने दूसरी पद यात्रा का ऐलान उस समय किया जब वे हरियाणा के पानीपत में कथा सुना रहे थे उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट बनाने के मकसद से दूसरी पद यात्रा 7 नवंबर 2025 से प्रारंभ करेंगे पद यात्रा 131 किलोमीटर लंबी होगी जो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के चार सौ गाँव से गुज़ेगी इस बार यात्रा दस दिनों तक चलेगी धीरेन्द्र कृष्ण हिंदू राष्ट्र के मसले पर गरीबों से सीधा संवाद करेंगे इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण ने कहा था हालेलूया कहने वाले कान खोलकर सुन लो हम हिन्दू हैं गोली खा लेते हैं पर कलमा नहीं पढ़ते, सिर कटा लेते हैं लेकिन वतन को मिटने नहीं देते। जब तक भारत हिन्दू राष्ट नहीं होगा तब तक हम हिंदुओं को आंदोलित करते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments