लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर 10 दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी बैठक सम्पन्न

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर 21 मई से 31 मई तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे! कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी आयोजन हेतु संचालन टोलियों का गठन किया गया है जिनकी बैठक सोमवार को जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा की अध्यक्षता एवं संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक की मुख्य उपस्थिति में आयोजित की गई बैठक में सभी दस दिवसीय कार्यक्रमों पर बिन्दुवार चर्चा हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा ने कहा की अहिल्याबाई का जन्म महाराष्ट्र में हुआ,लेकिन हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि उनका संपूर्ण जीवन मध्यप्रदेश में बीता। उन्होंने इंदौर व महेश्वर में शासन करते हुए राजमाता से लोकमाता बनकर पूरे देश के विभिन्न घाटों एवं ज्योतिर्लिंगों पर सांस्कृतिक गौरव यात्रा आगे बढ़ाया देवी अहिल्याबाई का जो विचार था उस विचार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारें जमीन पर उतारने का काम कर रहीं हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि हमें देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन की विरासत, प्रेरणादायी जीवन एवं सांस्कृतिक उत्थान के कार्यों का जन-जन तक प्रचार करना है भाजपा सरकारों के समावेशी सुशासन, महिला सशक्तिकरण, लोककल्याण के कार्यों एवं पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति व जनजाति के कल्याण की उपलब्धियों की जानकारी देना है जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि देवी अहिल्याबाई व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रियदर्शनी के शुभारंभ के साथ 10 दिवसीय कार्यक्रम होंगे जिनमें देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन पर चर्चा, विद्यालय महा विद्यालय विद्यार्थी संपर्क,महिला दौड़,नुक्कड़ नाटक,चित्रकला प्रतियोगिता,मंदिर स्वच्छता एवं जल गंगा आरती महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, महिला वाहन रैली,बुनकर संपर्क एवं सम्मान,बुद्धिजीवी विचार संगोष्ठी एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,रामेश्वर नामदेव,चैन सिंह ठाकुर,अंत्योदय समिति नगर अध्यक्ष प्रतिभा चौबे,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता जिला मंत्री सुषमा यादव ,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी,आई.टी.विभाग संयोजक बाल किशन सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल वैद्य,रेखा वर्मा,सोनू उपाध्याय,सोनल सोनी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments