छतरपुर की नित्या श्रीवास्तव ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर की बेटी ने गोल्ड मेडल जीता है राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में देश में प्रथम स्थान हासिल किया यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में हुई आगरा में ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया जिसमें छत्तरपुर की बेटी नित्या श्रीवास्तव ने अंडर ट्वेंटी में गोल्ड मेडल जीता यह प्रतियोगिता रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और प्रीसीहोल स्पोर्टस की ओर से आयोजित की गई थी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी को बीस मिनट में कम से कम 25 टारगेट पूरे करने होते हैं आगरा में पहुँचे देश भर के निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया इसमें छह श्रेणी के प्रतिभागी शामिल हुए थे इस प्रतियोगिता में एमपी के छतरपुर की नित्या श्रीवास्तव ने अंडर ट्वेंटी में 211 निशाने साध कर देश में पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया ।

Post a Comment

0 Comments