थाना जीआरपी सागर पुलिस ने तीन प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद भा.पु.से. के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर  लोकेश माकों रा.पु.से.के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना सागर पुलिस के द्वारा सतत रूप से स्थाई वारंटियो का अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में थाना जीआरपी सागर के अप.क्र. 117/16 धारा 380 भादवि.,अप.क्र.5/17 धारा 403 भादवि.,अप.क्र.18/15 धारा 380 भादवि में आरोपी मनोज आठ्या पिता जमना प्रसाद उम्र 30 साल निवासी सुकवारी टोरी जिला सागर म प्र के  न्यायालय सागर से कुल तीन किता स्थाई वारण्ट जारी किये गये थे जो वारंट की तामीली हेतु लगातार वारंटी की सकूनत पर दबिश दी जा रही थी किन्तु वारंटी लगातार 04 माह से पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बचने के लिये इन्दौर, पीथमपुर में फरारी काट रहा था मुखबिर की सूचना पर बामुश्किल दिनांक 16/05/2025 को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया व न्यायालय के आदेश पर केन्द्रीय जेल सागर खिल किया गया है।संपूर्ण कार्यवाही में सराहनीय कार्य टीम में थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी, प्र.आर.श्याम सुन्दर चौबे,आर. नरेश कुमार,आर.मोहसिन खान,आर.नीरज, आर.इतरलाल धुर्वे की अहम भूमिका रही पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के द्वारा सम्पूर्ण टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।

Post a Comment

0 Comments