सागर।भारत की सुरक्षा के लिए नागरिक संगठन द्वारा सागर में भव्य विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिक,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,उप मुख्यमंत्री डॉ.राजेंद्र शुक्ल,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र लम्बरदार,महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक व्यावसायिक राजनैतिक संगठन एनसीसी कैडेट,विभिन्न विधालय- महा विधालय के छात्र छात्राएं सहित बड़ी संख्या में राष्ट्र प्रेमी शामिल रहें शुक्रवार को तिरंगा यात्रा म्युनिसिपल स्कूल से प्रारंभ हुई जो तीन बत्ती पर लगे पाकिस्तान के झंडे को रौंदते हुए कीर्ति स्तंभ, वन वे होते हुए पुन: म्युनिसिपल स्कूल पहुंची तिरंगा यात्रा में शामिल जन पूर्ण अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों व भारत माता के जयकारों के साथ चल रहे थे यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पहलगाम में जिस प्रकार से घृणित, कायराना हरकत करते हुए आतंकवादियों ने हमारे देश की बेटियों,बहनों और बच्चों के सामने उनके पिता,पति,भाई को सिर पर गोली मारकर निर्मम हत्या की थी उस घटना ने देश के हृदय में बहुत गहरा घाव किया भारत की एकता अखंडता को विखंडित करके धर्म के नाम पर वातावरण बनाकर देश में गृहयुद्ध छेड़ने का उनका नापाक मंसूबा था इस घटना के बाद पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है कश्मीर के लोगों ने भी कहा कि यह कश्मीरियत पर हमला है और हमें इस बात का कष्ट है कि घर से कश्मीर जो बेटियां बहु बनकर आई थी वो यहां से विधवा बनकर गई यह कष्ठ हमारा कभी भर नहीं पाएगा आज धर्म, समाज राजनीति से ऊपर उठकर हमारा देश है आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है और हमें गर्व है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे सैन्य बलों ने दुश्मनों के घर में घुसकर आतंकवादियों के 9 प्रशिक्षण केंद्रों को तबाह कर मुंह तोड़ जवाब दिया है उससे देशवासियों के घावों में मरहम लगा है जिसके लिए समूचे देश में तिरंगा यात्रा निकल रहीं है आज देश की आवश्यकता है कि सभी देशवासी एकजुट रहें जिसका माहौल पूरे देश में बना हुआ देश के लिए सभी राजनीतिक दल सभी धर्म समाज के लोग एक जुट होकर मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान को छोड़ना नहीं है क्योंकि पाकिस्तान देश नहीं बल्कि आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है हमारे सैन्य बलों ने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें चेतावनी दी है इस प्रकार की घटना कीपुनरावृति हुई तो अगला निशाना लाहौर और इस्लामाबाद मे होगा चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद इन्हें जड़ से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित है।
0 Comments