सागर 5 मई.कोतवाली थाना अंतर्गत मणिपुरम फाइनेंस लिमिटेड की परकोटा ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी आरती मालवीय पर ग्राहक अमित नलबंशी के 43.6 ग्राम सोने के जेवरात चुराने का गंभीर आरोप लगा है इस मामले में थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में फरियादिया कर्मचारी पूजा रैकवार ने एक आवेदन पत्र देकरशिकायत दर्ज कीआवेदन के अनुसार ग्राहक अमित नलबंशी ने16 सितंबर 2024 को परकोटा ब्रांच में 43.6 ग्राम सोने के जेवरात गिरवी रखकर 65,019 रुपये का गोल्ड लोन लिया था 3 मार्च को अमित नलबंशी ब्रांच में अतिरिक्त लोन लेने आए इस दौरान कर्मचारी आरती मालवीय ने सेफ से उनका जेवरात का पैकेट निकाला और ग्राहक को दिखाया हालांकि किसी कारणवश अतिरिक्त लोन नहीं दिया गया इसके बाद आरती ने पैकेट को सेफ में वापस जमा नहीं किया और अपने पास रख लिया ब्रांच में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरती द्वारा पैकेट चुराने का दृश्य स्पष्ट रूप से दर्ज है जानकारी के अनुसार जांच के दौरान फरियादिया पूजा रैकवार ग्राहक अमित नलबंशी और अन्य कर्मचारियों के कथन लिए गए वहां लगे कैमरे फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरती ने सोने का पैकेट चुराया और सेफ में वापस नहीं रखा ब्रांच हेड ब्रज नारायण चतुर्वेदी भी मौजूद थे चोरी की जानकारी पूजा ने हेड ऑफिस और रीजनल मैनेजर जोनी डरबोनिया को दी हेड ऑफिस केरल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज ने आरती की करतूत को उजागर कर दिया आरती का स्थानांतरण विदिशा में कर दिया वर्तमान ब्रांच हेड देवेंद्र कुमार यादव जिन्होंने जॉइन किया ने चार्ज लेते समय 43.6 ग्राम का पैकेट कम पाया और ग्राहक को चोरी की जानकारी दी फिलहाल थाना कोतवाली ने आरती मालवीय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है कोतवाली टीआई मनीष सिंघल ने बताया कि सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी l
0 Comments