पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 सागर में मनाया गया वार्षिकोत्सव

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 सागर में वार्षिकोत्सव मनाया गया इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इन्ही कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  रूपेश उपाध्याय अपर कलेक्टर एवं यू एस मिश्रा,एवं केवी4 प्राचार्य वर्मा,प्राचार्य  भारद्वाज एवं अन्य अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलन करके की इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी जहां एक और बच्चों ने राजस्थानी नृत्य, मराठी नृत्य, बुंदेलखंडी गायन के माध्यम से भारत की विभिन्न क्षेत्रों की लोक कलाओं का प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर लघु नाटिका एवं माइम शो के द्वारा मोबाइल के गलत इस्तेमालएवं समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने का संदेश भी दिया वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी उपाध्ययजी ने केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी छात्रों एवं शिक्षकों को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी अतिथियों के द्वारा पूरे वर्ष विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावको के अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे वरिष्ठ शिक्षक नेमा ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments