सागर।बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए थाना जीआरपी सागर द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी ने रेलवे स्टेशन सागर पर यात्रियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए अभियान के तहत जीआरपी टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 पर यात्रियों से संपर्क किया थाना प्रभारी चौधरी ने बताया कि ट्रेनों में यात्रा के दौरान अनजान लिंक पर क्लिक न करें ओटीपी, बैंक डिटेल या एटीएम पिन किसी से साझा न करें फर्जी रेलवे टिकट बुकिंग वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैम से सावधान रहें उन्होंने यात्रियों को समझाया कि कोई भी व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी या पुलिस बताकर पैसे ट्रांसफर करने को कहे तो तुरंत सतर्क हो जाएं अजनबियों के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें ऑनलाइन सामान बेचने खरीदने के नाम पर होने वाली ठगी से भी बचें थाना प्रभारी ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी और कहा कि फ्रॉड होने पर तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं जीआरपी स्टाफ ने यात्रियों को पंपलेट भी बांटे इस दौरान आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक रेल के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि यात्रियों को साइबर ठगी से सुरक्षित रखा जा सके।
0 Comments