पर्यावरण संरक्षण का संकल्प अंबेडकर पार्क में 300 से अधिक पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया

सागर। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के उद्देश्य से मानसून पूर्व धर्मश्री स्थित अंबेडकर पार्क में लीगल राइट्स काउन्सिल इंटरनेशनल के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA के चिकित्सकों, समाज सेवी संगठनों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 300 से अधिक पौधे लगाए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल राइट्स काउन्सिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है पर्यावरण संतुलित रहता है तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया इस अवसर पर श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन ने अंबेडकर पार्क को गोद लेने का संकल्प भी लिया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्क में निरंतर वृक्षारोपण पौधों की देखरेख एवं हरियाली बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह पार्क शहर के लिए एक आदर्श हरित क्षेत्र बन सके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती लता वानखेड़े उपस्थित रहीं उनके साथ आपस वेलफेयर फाउंडेशन से श्रीमती प्रीति सिंह, रॉयल राजपूत क्लब से श्रीमती ऋतु सिंह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA से डॉ. तल्हा साद एवं डॉ. ज्योति चौहान, सिद्धत्व फाउंडेशन से डॉ. श्वेता नेमा, महिला एडवोकेट संघ की सदस्याएं आंगनवाड़ी सहायिकाएं, भाजपा महिला मोर्चा की बहनें तथा लीगल राइट्स काउन्सिल इंटरनेशनल सागर इकाई से सुश्री मेघा दुबे, श्रीमती निशा शिंदे एवं श्रीमती स्वाति हलवे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया तथा सभी ने पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments