सागर।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "SAFE CLICK 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित भविष्य अभियान के अंतर्गत आज पुलिस थाना मोतीनगर क्षेत्र स्थित पद्माकर सभागार में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों को साइबर अपराधों के लगातार बदलते स्वरूप से अवगत कराते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आदतें अपनाने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में ऑनलाइन सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है थोड़ी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान के साथ-साथ व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग का कारण बन सकती है उन्होंने प्रतिभागियों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी बैंकिंग पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध कॉल एवं संदेशों से सतर्क रहने तथा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान "साइबर दोस्त" अभियान, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP), हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा www.cybercrime.gov.in के माध्यम से साइबर अपराधों की त्वरित शिकायत दर्ज कराने एवं वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से साइबर ठगी की राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सभी मिलकर साइबर अपराधियों के मंसूबों को विफल कर सकें कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर पुलिस का सहयोग प्राप्त करें।
0 Comments