पुलिस द्वारा "SAFE Click" साइबर जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ

सागर।पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में "SAFE Click" साइबर जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में सागर जिले में भी आज से 15 दिवसीय वृहद साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यह अभियान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा अभियान के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी एसडीओपी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं यह 15 दिवसीय अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी इनमें विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी जानकारी, महिलाओं एवं बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल अस्पतालों एवं शासकीय कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, साइबर सुरक्षा रैली, सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में डिजिटल भुगतान सुरक्षा, धार्मिक एवं सामुदायिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संदेश, मनादी, साइबर पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1930 के प्रचार-प्रसार सहित साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी एवं अन्य नवाचार गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी अभियान के दौरान नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं यूपीआई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध, साइबर बुलिंग तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रभावी उपयोग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments