सागर। थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना मोतीनगर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है दिनांक 23 जून 2026 को थाना मोतीनगर क्षेत्र के ग्राम बदौना में पुरानी रंजिश एवं चोरी के संदेह को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर लोहे की रॉड एवं डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना में रामकुमार उर्फ रामू धानक सहित अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल गोकुल धानक, मलखान धानक, लाखन धानक, सोमेश धानक तथा आशीष धानक को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर अमावनी क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार बका लेकर घूम रहा है तथा किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा जिसे सतर्कता एवं सूझबूझ से पकड़ लिया गया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बासू कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष, निवासी इतवारी टोरी, मोतीनगर बताया आरोपी के कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार बका बरामद किया गया वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
0 Comments